Friday, 30 May 2014

Maa le chal khuda ki dunia me | Shayari Lover

Maa le chal khuda ki dunia me | Shayari Lover


फुरसत के चंद लम्हे तुम्हारे साथ गुजार लूँ माँ !

मौत के देवता से तुम्हारी जिंदगी उधार लूँ माँ !!



मेरी बेहूदगियों ने छीन लीं तुमसे तुम्हारी साँसें !

थोड़ी सी मोहलत दो खुद को जरा सुधार लूँ माँ !!



हाथ पकड़कर मुझे भी ले चल खुदा की दुनिया में !
सोचता हूँ इस काम के लिए तुझे पुकार लूँ माँ  !!



रो लेता हूँ तो रंगत आ जाती है रूह में मेरी !

तेरी तस्वीर से लिपटकर फिर यह खुमार लूँ माँ !!



बचपन की तरह जरा रगड़कर नहला दो !

अपनी रूह पर चढ़े मैलेपन को उतार लूँ माँ !!



No comments:

Post a Comment