लहू उबलता, छोड़ आये हैं !
बस्तियों को जलता, छोड़ आये हैं !!
मिलता न मिलता, छोड़ आये हैं !!
बंद मुट्ठियों से रेत के मानिंद !
वक्त फिसलता, छोड़ आये हैं !!
लहू उबलता, छोड़ आये हैं !
बस्तियों को जलता, छोड़ आये हैं !!
रात भर उजालों का रस्ता है देखा !
सुबह सूरज निकलता, छोड़ आये हैं !!
इससे पहले के एक उम्र का जख्म !
इस जिस्म में पलता, छोड़ आये हैं !!
यूँ बेमकसद और कब तक तू !
मेरे साथ चलता, छोड़ आये हैं !!
लहू उबलता, छोड़ आये हैं !
बस्तियों को जलता, छोड़ आये हैं !!