Thursday, 14 November 2013
Tuesday, 12 November 2013
https://www.facebook.com/onedayyouwillmine
आओ किसी शब मुझे टूट के बिखरता देखो
मेरी रगों में ज़हर जुदाई का उतरता देखो
किस किस अदा से तुझे माँगा है खुदा से
आओ कभी मुझे सजदों में सिसकता देखो
https://www.facebook.com/onedayyouwillmine
मेरी रगों में ज़हर जुदाई का उतरता देखो
किस किस अदा से तुझे माँगा है खुदा से
आओ कभी मुझे सजदों में सिसकता देखो
https://www.facebook.com/onedayyouwillmine
Monday, 11 November 2013
Wednesday, 6 November 2013
Tuesday, 5 November 2013
Monday, 4 November 2013
महक उठती थी फिजायें
महक उठती थी फिजायें , जो मेरे रुबरु वो होते थे ,
छोटा सा शहर था मेरा ,बागीचे कम ही हुआ करते थे

Sunday, 3 November 2013
दीपावली मुबारक !!
मैंने दिवाली के दिये जलाये हैं इंतज़ार में आपके;
ग़मों के अंधेरे दूर भगाये हैं रास्ते से आपके;
आप आओ या ना आओ मेरे घर;
मैंने खुशियों की सौगात घर भेजी हैं आपके।

Saturday, 2 November 2013
तय हुआ था
हमेशा इक दूसरे के हक में दुआ करेंगे, ये तय हुआ था
मिले कि बिछडे मगर तुम्ही से वफा करेंगे, ये तय हुआ था
कहीं रहो तुम कहीं रहें हम, मगर मुहब्बत रहेगी कायम
जो ये खता है तो उम्र भर ये खता करेंगे, ये तय हुआ था
उदासिया हर घडी हो लेकिन, हयात कांटो भरी हो लेकिन
खुतूत फूलों की पत्तियों पर लिखा करेंगे, ये तय हुआ था
जहाँ मुकद्दर मिलायेगा अब वहाँ मिलेंगे, ये शर्त कैसी
जहाँ मिले थे वही हमेशा मिला करेंगे, ये तय हुआ था
लिपट के रो लेंगे जब मिलेंगे, गम अपना-अपना बयाँ करेंगे
मगर जमाने से मुस्कुरा कर मिला करेंगे, ये तय हुआ था
किसी के आँचल में खो गये, तुम बताओ क्यों दूर हो गये तुम
कि जान देकर भी हक वफा का अदा करेंगे, ये तय हुआ था !!

कोई अपना नहीं रहता
परखना मत परखने में कोई अपना नहीं रहता,
किसी भी आईने में देर तक चेहरा नहीं रहता,
बड़े लोगो से मिलने में हमेशा फासला रखना,
जहा दरिया समंदर से मिला दरिया नहीं रहता,

Friday, 1 November 2013
Dhan Teras
बैरम खां के पुत्र हिंदी, संस्कृत और प्राच्य भारतीय विद्याओं के प्रकांड पंडित रहीम दास जी का एक दोहा है
"लक्ष्मी थिर न रहीम कह, अथ जानत सब कोय,
पुरष पुरातन की वधू, क्यों न चंचला होय.।"
पुरुष पुरातन अर्थात बूढ़े पति की नवेली पत्नी चंचल ही होती है इसलिए लक्ष्मी किसी के घर में रुक नहीं सकती, यह अच्छा ही हुआ कि रहीम दास ने यह दोहा मध्य काल में कहा नहीं तो आज कहा होता तो दीन के होल सेल डीलर कुछ मौलाना लोग रहीम के मुसलमान होने के बाद भी हिन्दू देवी-देवताओं की प्रशंसा करने के आरोप में फतवा देकर बाहर निकाल देते और हिन्दू धर्म के नवोदित ठेकेदारों का हिंदुत्व ,लक्ष्मी जी को चंचला और भगवान को बूढ़ा कहने के आरोप में अभी तक संकट में आ गया होता ! लेकिन रहीम इस दोहे के माध्यम से यह कहना चाहते है कि कभी भी "धनपति" बनने की कोशिश मत करो क्यूंकि जो पति के घर पर नहीं रुकतीं वह तुम्हारे घर पर क्या रुकेगी सदा "लक्ष्मी पुत्र" बनने की कोशिश करो लक्ष्मीपति नहीं क्यूंकि माँ कभी बेटे को नहीं छोड़ती ! इस धनतेरस पर लक्ष्मी के उन सभी पुत्रों को हार्दिक शुभकामनाएं जो उसके आशीर्वाद के अर्जन में दिनरात लगे हुए हैं ताकि भारतीय अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ हो सके !

इश्क में मेरी गली से तू अभी गुज़री ही नहीं है
जिन शब्दों से मैं तुझे सराहा सकूँ
वो शब्द अभी बना नहीं है
तेरे लिए मेरी चाहतों का जहां तोल सकूँ
वो तराज़ू मुझे कहीं मिला नहीं है
जहाँ तक जा चुका हूँ तेरे इश्क की गहराई में
किसी समुन्द्र ने उस गहराई को छुआ नहीं है
हर रंग में खुद को रंगने कि कोशिश की मैंने
पर तेरे इश्क के शिवा कोई दूजा रंग चढ़ा नहीं है
मेरी मंजिल है तू ही , मगर तू तो बेखबर है

Subscribe to:
Posts (Atom)

.jpg)