Maa ka maila pallu jab mere sir par ther ta tha | Shayari Lover
माँ का मैला पल्लू जब मेरे सिर पर ठहरता था !
मेरा पूरा वजूद तुलसी – चन्दन सा महकता था !!
खुरदुरे हाथों से बरसा आशीष ढाल बनकर रहा !
कुंडली का बुरा ग्रह मुझ तक आने से डरता था !!
चेहरे पर झुर्रियां आई और बालों में सफेदी रही !
माँ का दिव्य रूप प्रखर सूर्य सा चमकता था !!
जीवन की जंग में कामयाबी का राज यह है !
घर से जाते वक्त माँ के चरण स्पर्श करता था !!
आँखों ही आँखों में सारी बातें हो जाती थीं !
माँ बेटे को और बेटा माँ को खूब समझता था !!
No comments:
Post a Comment