Sunday, 22 June 2014

Akelapan drata hai himmat haar jaun kya | Shayari Lover


Akelapan drata hai himmat haar jaun kya | Shayari Lover



अकेलापन डराता है


अकेलापन डराता है तो, हिम्मत हार जाऊं क्या?

किसी का साथ पाने को मैं हद से पार जाऊं क्या?



ज़रा सा मुस्कुरा, आँखों में मेरी ख़्वाब ही रख दे

तेरी महफ़िल से ख़ाली लौट कर बेकार जाऊं क्या?



सियासत खींच लेगी खाल ख़ुद्दारी की, लाज़िम है

झुका कर सर मैं फिर सरे बाज़ार जाऊं क्या?







अकेलापन डराता है तो, हिम्मत हार जाऊं क्या?



SEE : हाथ पकड़ ले अब भी तेरा हो सकता हूँ मैं



तेरा क़द सिर्फ़ है पैसा, मेरा क़द सिर्फ़ ख़ुद्दारी

मैं अपने वास्ते हक़ दूसरों का मार जाऊं क्या?



तुम्हें तुमसे जुदा कर दूँ तो मेरा हाल समझोगे

तुम्हारे दरमियाँ रख कर कोई दीवार जाऊं क्या?



अकेलापन डराता है तो, हिम्मत हार जाऊं क्या?

Read : जीत लेता मैं ये दुनिया सारी अगर तुम साथ होती

No comments:

Post a Comment