Friday, 1 November 2013

इश्क में मेरी गली से तू अभी गुज़री ही नहीं है

जिन शब्दों से मैं तुझे सराहा सकूँ 
वो शब्द अभी बना नहीं है 

तेरे लिए मेरी चाहतों का जहां तोल सकूँ 
वो तराज़ू मुझे कहीं मिला नहीं है 

जहाँ तक जा चुका हूँ तेरे इश्क की गहराई में 
किसी समुन्द्र ने उस गहराई को छुआ नहीं है 

हर रंग में खुद को रंगने कि कोशिश की मैंने 
पर तेरे इश्क के शिवा कोई दूजा रंग चढ़ा नहीं है 

मेरी मंजिल है तू ही , मगर तू तो बेखबर है 
इश्क में मेरी गली से तू अभी गुज़री ही नहीं है

No comments:

Post a Comment